चुनाव बाद बढ़ती जा रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, लखनऊ-दिल्‍ली में टूटा रिकॉर्ड, भोपाल में पेट्रोल के दाम बढ़कर 100 के पार

डीजल के दाम
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। कोरोना की मार झेल रही जनता को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत ने भी परेशान कर रखा है। यूपी पंचायत व पांच राज्‍यों के चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। बुधवार 12 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में आज 25-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। लखनऊ और दिल्‍ली में तो पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए बुधवार को अपने उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंच गए हैं।

इस बीच बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ने 100 का आंकड़ा पार कर दिया। यहां पेट्रोल की कीमत 100.08 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं यहां प्रीमियम प्रेट्रोल की कीमत 103.62 रुपये प्रति लीटर है।

आज को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 92.05 रुपये प्रति लीटर पर चला गया और डीजल 82.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मई के महीने में पेट्रोल के दाम सात दिन बढ़े हैं। सात दिनों में ही दिन में पेट्रोल 1.68 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। चुनाव बीतने के बाद अब सात दिनों में ही डीजल का दाम 1.88 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद सोमवार को महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए। यहां सोमवार को कीमतें 100.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गईं। बाजार के जानकारों के अनुसार पेट्रोल और डीजल आगे और भी महंगा हो सकता है।

आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर-     पेट्रोल-       डीजल

लखनऊ-  89.96    82.99

दिल्ली-   92.05    82.61

मुंबई-     98.36    89.75

चेन्नई-   98.84    87.49

कोलकाता- 92.16   85.45

भोपाल-   100.08   90.95

रांची-     89.17    87.26

बेंगलुरु-   95.11    87.57

पटना-    94.28    87.84

चंडीगढ़-  88.55    82.28

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।

यह भी पढ़ें- चुनाव खत्‍म होते ही जनता पर आई एक और आफत, बढ़ना शुरू हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।