झारखंड में महागठबंधन की जीत पर बोले हेमंत सोरेन, राज्‍य गठन का उद्देश्‍य पूरा करने का आ गया समय

हेमंत सोरेन

आरयू वेब टीम। मतगणना के दौरान झारखंड में जेएमएम व कांग्रेस महागठबंधन के सरकार बनाने के बिल्‍कुल करीब पहुंचने पर सोमवार को जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक प्रेसवार्ता कर चुनाव में महागठबंधन के उम्‍मीदवारों पर भरोसा जताने के लिए जनता को धन्‍यवाद दिया है।

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग की घोषणा, झारखंड में पांच चरणों में होगा चुनाव, आचार संहिता लागू

हेमंत ने कहा कि इस राज्य के लिए नया अध्याय अब शुरू होगा। जिस उद्देश्य के लिए राज्य का गठन कराया गया था, उसे पूरा करने का समय आ गया है। आज हमें अपने मकसद को पूरा करने के लिए संकल्प लेना होगा।

यह भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग गलत, लेकिन पूरे झारखंड को दोषी ठहराना सही कैसे: PM मोदी

राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा आज का दिन 

अपने पिता शिबू सोरेन के साथ-साथ हेमंत ने कांग्रेस समेत महागठबंधन के अन्‍य साथियों का धन्यवाद देते हुए इस जीत को महागठबंधन की जीत बताया है। उन्‍होंने कहा कि जनता ने राज्य में स्पष्ट जनादेश दिया है। अब जनता की उम्मीदों को पूरा करना हमारा मकसद है। आज का दिन राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह उत्साह का दिन है।

यह भी पढ़ें- झारखंड के सरायकेला में नक्सलियों ने किया IED ब्‍लास्‍ट, 11 जवान गंभीर रूप से घायल

महागठबंधन की बैठक में होगा सभी बातों का निर्णय

साथ ही भावी सीएम ने कहा कि राज्य में सभी वर्गों के लिए विकास का काम किया जाएगा चाहे वह नौजवान हो या किसान। हम सभी को साथ लेकर चलेंगे। सरकार बनाने को लेकर हेमंत ने कहा कि सभी बातों का निर्णय एक बैठक के बाद लिया जाएगा, जिसमें महागठबंधन के सभी दल शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- झारखंड मे बोले मोदी, आदिवासी संस्कारों की वजह से ही भगवान राम राजकुमार से बन सके मर्यादा पुरषोत्तम