69 हजार शिक्षक मामले पर प्रियंका का आरोप, भाजपा सरकार की नाक के नीचे होता रहा महाघोटाला

महाघोटाला
फाइल फोटो।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नाक तले सिस्टम में बैठे लोगों की सांठ-गांठ से महाघोटाला होता रहा है।

कांग्रेस महासचिव ने आज सोशल मीडिया के माध्‍यम से एक वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट कर कहा, लाखों युवाओं ने परीक्षा दी। लाखों ने नौकरी की आस लगाई। लाखों ने साल भर इंतजार किया। भाजपा सरकार की नाक तले ये महाघोटाला सिस्टम में बैठे लोगों की सांठ-गांठ से होता रहा। साल भर इसे दबाए रखा। अब सरकार को परीक्षा में शामिल हुए मेहनती छात्रों व सफल हुए लोगों को जवाब देना ही होगा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने योगी सरकार को बताया 69 हजार शिक्षक भर्ती पर रोक व गड़बड़ी का जिम्‍मेदार, आरक्षित वर्ग का हक मारने का भी लगाया आरोप

इससे पहले प्रियंका गांधी ने अनामिका शुक्‍ला के मामले को लेकर कहा था कि ये इंतिहा है भ्रष्टाचार की। यूपी सरकार को अनामिका शुक्ला के घर जाकर उनके पूरे परिवार से माफी मांगनी चाहिए। गरीबी की पीड़ा झेल रही अनामिका शुक्ला को पता भी नहीं था उसके नाम पर ये चल रहा है। यूपी सरकार और उनके शिक्षा विभाग की नाक के नीचे चल रही

बताते चलें कि 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की काउसंलिंग शुरू होते ही सवालों के विवाद को लेकर हाई कोर्ट के आदेश पर इसे रोकना पड़ा था। सरकार इसके खिलाफ डबल बेंच में गई है। इसी बीच प्रयागराज में पकड़े गए गिरोह, आरक्षण पर सवाल जैसे तमाम विवाद खड़े हो गए हैं। विपक्ष इसको लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। इस लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकार से रिपोर्ट मांगी है। बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी व अपर मुख्य सचिव रेणुका ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को पूरी स्थितियों से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें- 69 हजार शिक्षक भर्ती को प्रियंका ने बताया UP का व्यापम घोटाला, कहा मेहनती युवाओं के साथ न्‍याय नहीं हुआ तो…