69 हजार शिक्षक भर्ती को प्रियंका ने बताया UP का व्यापम घोटाला, कहा मेहनती युवाओं के साथ न्‍याय नहीं हुआ तो…

महाघोटाला
फाइल फोटो।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक बार फिर 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के मामले को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती को यूपी का व्यापम घोटाला करार दिया है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 69 हजार सहायक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया रोकने के आदेश को योगी सरकार ने दी चुनौती

प्रियंका गांधी ने आज सोशल मीडिया के माध्‍यम से ट्वीट कर योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा 68500 भर्ती मामले में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। युवाओं के आवाज उठाने के बाद पुनर्मूल्यांकन में लगभग पांच हजार अभ्यर्थी पास हुए थे। अब 69 हजार में भी भारी हेरफेर सामने आई है। उन्‍होंने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज को भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग के बतौर देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले पर लखनऊ खंडपीठ की डबल बेंच का फैसला सुरक्षित

वहीं कांग्रेस महासचिव ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाला उत्‍तर प्रदेश का व्यापम घोटाला है। इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में स्टूडेंट्स के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना, ये सब दर्शात है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- फिर अटकी 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक के लिए लगाई रोक

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने योगी सरकार को बताया 69 हजार शिक्षक भर्ती पर रोक व गड़बड़ी का जिम्‍मेदार, आरक्षित वर्ग का हक मारने का भी लगाया आरोप