राहुल गांधी के झांसे में नहीं आएंगे कर्नाटक के लोग: पीयूष गोयल

पियूष गोयल
पियूष गोयल। (फाइल-फोटो)

आरयू वेब टीम। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर आज कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा ने निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कर्नाटक के बेलागावी में सीधे शब्‍दों में कहा कि राहुल गांधी ‘धार्मिक पर्यटन’ पर कर्नाटक आए हैं।

अपनी बात जारी रखते हुए पीयूष गोयल ने दावा किया कि उन्हें भरोसा है कि राज्य के लोग उनके झांसे में नहीं आएंगे, क्योंकि वे सबकुछ जानते हैं। गोयल की यह टिप्पणी राहुल गांधी के कर्नाटक के हुलिगी गांव में मंदिर जाने के बाद आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मंदिर से लेकर मठ तक जा रहे हैं। मुझे इस बात से खुशी है कि राहुल ने इसके लिए कर्नाटक में चुनाव आने का इंतजार नहीं किया।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक पहुंचे राहुल का मोदी पर पलटवार, जनता ने आपको देश का अतीत जानने के लिए नहीं बनाया प्रधानमंत्री

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कर्नाटक के लोग कांग्रेस के ड्रामे से परिचित हैं और वे उनके पाप को नहीं धोएंगे। गोयल ने कहा कि कांग्रेस के राज्य नेतृत्व ने जिस तरह से काम किया है जनता उससे पूरी तरह से वाकिफ है। ऐसे में कांग्रेस कुछ भी कर ले उससे फर्क नहीं पड़ने वाला है।

यह भी पढ़ें- लोगों के उत्‍साह ने जताया कि कर्नाटक में कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू: मोदी