नहीं रहे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, अस्पताल में ली आखरी सांस

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस महीने की शुरूआत में खराब स्वास्थ्य होने के वजह से उन्हें मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनका इलाज चल रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक शफीकुर रहमान का
बीमारी की वजह से कई अंग काम करना बंद कर चुका था। उनकी पोती की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। दरअसल, उनकी पोती डॉक्टर है। बर्क के परिवार में एक बेटे के अलावा पोता और पोती हैं। फिलहाल उनका पोता विधायक है। बर्क के निधन से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। सपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024के लिए प्रत्याशी भी बनाया था।

शफीकुर रहमान के निधन पर सपा ने शोक व्यक्त कर  एक्स पर पोस्ट में कहा कि,‘समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद है। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि।’

यह भी पढ़ें- सपा विधायक शिव प्रताप यादव का निधन, मुख्यमंत्री व अखिलेश ने जताया दुख

बता दें, उत्तर प्रदेश के संभल में शफीकुर्रहमान बर्क का जन्म 11 जुलाई 1930 को हुआ था। वो समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। बर्क चार बार विधायक और पांच बार सांसद रहे हैं। उन्होंने पहली बार समाजवादी पार्टी की टिकट पर 1996 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

साल 2014 में उन्होंने बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। अपने बयानों को लेकर अक्सर ही शफीकुर्रहमान चर्चाओं में बने रहते थे वो मुसलमानों के हितोंको लेकर हमेशा मुखर रहे हैं। उनका बेटा भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- CMS के संस्थापक जगदीश गांधी का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस