प्रियंका का मोदी को जवाब, राहुल गांधी अडानी-अंबानी की बात कर जनता के सामने रखते हैं उनकी सच्चाई

प्रियंका की बैठक
बैठक को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी।

आरयू ब्यूरो, रायबरेली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। प्रियंका ने कहा कि इन्होंने कहा है कि राहुल गांधी अडानी-अंबानी का नाम नहीं ले रहे हैं, लेकिन राहुल आए दिन अडानी-अंबानी की बात करते हैं, उनकी सच्चाई जनता के सामने रखते हैं। हर दिन हम आपको बताते हैं कि उनकी बड़े उद्योगपतियों के साथ सांठगांठ है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने अपने दोस्तों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए। उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन उनका कर्ज माफ नहीं हुआ। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पिछले दस साल से आपने मोदी की सरकार को परखा है, प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार रही। क्या इन दस सालों में आपके जीवन में तरक्की आई है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी ने आपको पांच किलो का राशन पकड़ा दिया। इससे आपका पेट तो भर जाता है, लेकिन आपको इसे रोजगार नहीं मिलता, आप आत्मनिर्भर नहीं बन सकते। अब समय आ गया है कि आप जागरूक बन जाए। प्रियंका ने आगे कहा कि ये लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं जब ये बात जनता के बीच में ज्यादा फैलने लगी तब पीएम मोदी को लगा कि चुनाव में नुकसान हो जाएगा।

इसलिए उन्होंने कहा कि हम संविधान नहीं बदलेंगे, लेकिन सच्चाई ये है कि इन्होंने बहुत से ऐसे काम किए हैं जिससे जनता कमजोर हुई है, इसलिए आपको अपने भविष्य के लिए वोट डालना चाहिए।

यह भी पढ़ें- गुजरात रैली में कांग्रेस पर PM मोदी का हमला, शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए है पाकिस्तान उतावला

बता दें कि तेलंगाना के करीमनगर में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “पिछले पांच सालों से कांग्रेस के शाहजादे दिन-रात एक ही माला जपते थे। ‘पांच उद्योगपति’, ‘अंबानी’, ‘अडानी’, लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है। इन्होंने अंबानी, अडानी को गाली देना बंद कर दिया है क्यों? मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्हें अडानी, अंबानी से कितना माल उठाया है?

यह भी पढ़ें- भाजपा की जनसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस के शहजादे ने अंबानी-अडानी से कितना माल उठाया