बिहार चुनाव रूझान पर उदित राज का सवाल, धरती से सैटेलाइट नियंत्रित हो सकती है तो EVM क्यों नहीं

उदित राज
कांग्रेस नेता उदित राज, (फाइल फोटो।)

आरयू वेब टीम। मंगलवार दोपहर बिहार विधानसभा के लिए वोटों की गिनती के आधार पर आए प्रारंभिक नतीजे के मुताबिक एनडीए महागठबंधन से आगे है। आज शुरू में महागठबंधन की एनडीए पर बढ़त बनी, लेकिन बाद में तस्वीर बदली। इसी के साथ ही कांग्रेस की तरफ से ईवीएम को लेकर सवाल उठाया गया है। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सैटेलाइट नियंत्रित की जा सकती है तो ईवीएम क्‍यों नहीं।

इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर सवाल उठाते हुए कहा कि यह जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती? अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रंप हार सकते थे? उन्होंने कहा कि ईवीएम पर तो वो पहले से भी सवाल उठाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर केशव मौर्या का दावा, दस नवंबर को आने वाले वास्तविक नतीजों में होगा फर्क, NDA गठबंधन की बनेगी सरकार

वहीं रूझान के बिल्‍कुल विपरीत आ रहे नतीजों को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस बीच ‘द प्लूरल्स पार्टी’ की मुखिया व सीएम पद पर दावा करने वाली पुष्पम प्रिया ने भी आरोप लगाया कि बिहार में ईवीएम हैक कर ली गई हैं और उनकी पार्टी के वोट भाजपा ने अपने खाते में कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: महागठबंधन ने घोषणा पत्र जारी कर, दस लाख नौकरी व किसानों की कर्ज माफी समेत जनता से किए 25 वादे