सिप्‍स का ट्रांसफार्मर दगने से दो रहागीर झुलसे, हंगामें के बाद भर्ती

सिप्‍स

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। वजीरगंज इलाके में आज पूर्वान्‍ह सिप्‍स अस्‍पताल का ट्रांसफार्मर दगने से दो रहागीर झुलस गए। घायलों में 55 वर्षीय रहागीर की हालत चिंताजनक बताई जाती है। वहीं घटना के बाद भी अस्‍पताल के घायल को भर्ती नहीं करने पर लोगों ने हंगामा किया।

जिसके बाद बाद बैकफुट पर आस्‍पताल प्रशासन ने घायल को भर्ती किया। घायल की पहचान इलाके के ही शेखू के रूप में हुई है। घटना के समय शेखू लारी अस्‍पताल में भर्ती अपनी पत्‍नी को देखने जा रहे थे। जबकि दूसरा घायल भी क्षेत्र का ही रहने वाला नदीम(20) बताया जाता है। ट्रांसफार्मर के तेल से उसका हाथ और कंधा झुलसा है। इलाज के बाद डॉक्‍टरों ने नदीम को छुट्टी दे दी है।

यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना से आक्रोशित भीड़ ने फूंक दी रोडवेज बस

इंस्‍पेक्‍टर वजीरगंज के अनुसार फिलहाल अस्‍पताल के खिलाफ किसी ओर की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घटना को लेकर क्षेत्रिय लोगों में रोष व्‍याप्‍त है। लोगो का कहना था कि मानकों की अनदेखी कर अस्‍पताल ने सड़क के ऊपर अपना ट्रांसफार्मर लगा रखा था।