एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर गूंजी किलकारी, बेटी को दिया जन्म

गूंजी किलकारी
बेटी और पति के साथ स्वरा भास्कर।

आरयू वेब टीम। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के घर सोमवार का दिन खुशियां लेकर आया है। स्वरा भास्कर ने बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी स्वरा ने पति फहद अहमद संग तस्वीर शेयर कर दी है। साथ ही स्वरा ने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए अपनी बेटी का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा कि, ’23 सितंबर 2023 को एक बच्ची का जन्म हुआ है। सूफी फकीर राबिया बसरी के नाम पर उसका नाम राबिया रखा है। नाम का अर्थ वसंत और/या रानी भी है। माता-पिता बनने की इस जीवन बदलने वाली यात्रा के लिए हम तैयार हैं।’

यह भी पढ़ें- एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने रचाई फहद जिरार से शादी, Video शेयर कर की घोषणा

बता दें कि साल 2023 में स्वरा ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी रचाई थी। स्वरा और फहद की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के युवा नेता हैं। फहाद महाराष्ट्र और मुंबई की समाजवादी युवजन सभा के स्टेट प्रेसिडेंट हैं। यह पद उन्हें एक अप्रैल 2022 को मिला है।

फहाद यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी के रहने वाले हैं, फहाद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेंज से सोशल वर्क में एमफिल किया। वह 2017 और 2018 में टीआइएसएस की स्टूडेंट यूनियन के महासचिव रह चुके हैं। फिलहाल वह पीएचडी कर रहे।

तह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव के घर गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म