आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शासन ने गुरुवार को 19 आइएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी है। इन आइएएस को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी। ये अधिकारी वर्तमान में सहायक कलेक्टर थे। जारी लिस्ट के मुताबिक जौनपुर की सहायक कलेक्टर इशिता किशोर को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया है। कन्नौज की सहायक कलेक्टर स्मृति मिश्रा को ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर बिजनौर भेजा गया है।
वहीं सहायक कलेक्टर अयोध्या स्वाति शर्मा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आगरा, सहायक कलेक्टर गोरखपुर शिशिर कुमार सिंह को अलीगढ़, सहायक कलेक्टर सुल्तानपुर वैशाली को कन्नौज. सहायक कलेक्टक लखनऊ गुंजिता अग्रवाल को बाराबंकी, सहायक कलेक्टर सीतापुर श्री नितिन सिंह को वाराणसी, सहायक कलेक्टर प्रयागराज अनुभव सिंह को कानपुर नगर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में तीन वरिष्ठ IPS आइपीएस अधिकारियों का तबादला, मुथा अशोक को मिली गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी
इसी तरह वाराणसी के सहायक कलेक्टर श्री साई आश्रित शाखमुरी को बदायूं, सहायक कलेक्टर मेरठ नारायणी भाटिया को हरदोई, सहायक कलेक्टर फर्रूखाबाद महेन्द्र सिंह को मिर्जापुर मुजफफरनगर के सहायक कलेक्टर चलुवराजु आर को लखीमपुर खीरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
यहां देखें पूरी लिस्ट-




















