IAS की बेटी से छेड़खानी के आरोपितों को पुलिस ने दोबारा किया गिरफ्तार

चंडीगढ
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम।

आईएएस अफसर की बेटी से छेड़खानी के आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त अशीष कुमार को आज चंडीगढ़ पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपी समन मिलने के बाद सेक्टर-26 के पुलिस स्टेशन में पेश हुए। वहीं जांच में घटना के समय दोनों आरोपितों के नशे में होने जानकारी मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले पर चंडीगढ़ आईजी टी लूथरा के मुताबिक घटना के बाद पुलिस विकास और उसके दोस्‍त को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल ले गई जहां उन्‍होंने जांच के लिए ब्‍लड और यूरिन सैंपल देने से मना कर दिया। आईजी के मुताबिक आरोपी कानून का छात्र है। उसे अच्‍छी तरह से मालूम था कि इन टेस्‍ट से उसके नशे में होने की पुष्टि हो जाएगी। इसलिए उसने यह सैंपल देने से इंकार कर दिया। वहीं लूथरा ने मीडिया को यह भी बताया कि आरोपित बराला और आशीष के खिलाफ अपहरण की धारा भी लगाई गई है

यह भी पढ़ें- चंडीगढ छेड़खानी मामले में IAS अफसर की बेटी ने कहा मैं क्‍यों छिपाऊ मुंह

आईजी ने डॉक्टर ऑब्जर्वेशन के आधार पर मेडिकल तैयार की जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। लूथरा ने बताया कि आरोपियों का ब्लड और यूरिन सैम्पल न देना उनके खिलाफ जाता है।

मालूम हो कि हरियाणा पुलिस ने आरोपितो को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी कर आज बुलाया था लेकिन बीती शाम विकास ने पुलिस से समन लेने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसके सेक्टर-7 स्थित घर पर ही समन चस्‍पा कर दिया था।

यह भी पढ़ें- IAS की बेटी से छेड़छाड़ पर मायावती ने पूछा, कहां हैं ‘बेटी बचाओं’ का नारा देने वाले BJP के शूरवीर

वहीं दूसरी ओर हरियाणा बीजेपी के मुखिया सुभाष बराला ने कहा कि विकास पुलिस को जांच में हर संभव मदद देगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने पूरे मामले की जानकारी गृह मंत्रालय को भेज दी है। सबूतों के सामने आने के बाद विकास बराला पर चार्जेज बढ़ना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दोस्‍त की कॉल पर घर से निकले युवक की गोली मारकर हत्‍या, छेड़खानी के विरोध पर घटना की आशंका