सोनिया का संघ पर हमला, कहा कुछ ने किया था ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का विरोध

अविश्वास प्रस्ताव
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम।

भारत छोड़ो आंदोलन के 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आज संसद के दोनों सदनों में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इशारों में संघ पर हमला करते हुए भारत छोड़ो आंदोलन का महत्‍व बताया।

यह भी पढ़ें- राष्‍ट्रपति पद की शपथ के बाद बोले कोविंद, देशवासियों की उम्‍मीदों पर खरा उतरने की करुंगा कोशिश

वहीं संघ पर हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि क्या जनतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं हो रही है। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ हमें याद दिलाता है कि उस दौर में कुछ ऐसे संगठन और व्यक्ति भी थे जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध कर औपनिवेशिक सरकार के साथ सहयोग किया था। उनके राजनीतिक वंशज वही लोग हैं जो आज शीर्ष पदों पर बैठे हैं और खुद को हमारी आजादी के झंडाबरदारों की भूमिका में पेश कर रहे हैं। इन तत्वों का हमारे देश को आजादी दिलाने में कोई योगदना नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें- सोनिया के भोज में ममता, माया, लालू समेत शामिल हुए कई दिग्गज, राष्ट्रापति के नाम पर हुई चर्चा

फिर हावी हो रही नफरत की राजनीति

संबोधन की शुरूआत में सोनिया गांधी ने कहा कि आज हम भारत छोड़ो आंदोलन की यादों को उसकी वर्षगांठ पर ताजा कर रहे हैं। सोनिया ने कहा कि गांधी जी सांप्रादायिकता के खिलाफ थे। आज की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्‍होंने कहा कि अंधकार की शक्तियां हमारे बीच फिर से उभर रही है।

यह भी पढ़ें- भीड़ द्वारा हत्‍या करने पर कांग्रेस ने लोकसभा में बोला मोदी सरकार पर हमला

एक समय जहां आजादी का माहौल था वहां अब भय फैल रहा है, फिर नफरत की राजनीति हावी हो रही है। उन्‍होंने संबोधन के दौरान देश की आजादी में योगदान देने वाले सभी महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही स्वाधीनता आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के योगदान को भी याद दिलाया।

यह भी पढ़ें- लोकसभा में जेटली ने पेश किया GST बिल, 29 को होगी चर्चा