यूपी में BJP ने जारी की जिलाध्यक्षों की लिस्ट, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
भूपेंद्र सिंह चौधरी।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तर पर संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया है। लिस्ट के लिए भाजपा में काफी समय से मंथन चल रहा था। पिछले साल अगस्त महीने में भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को ये लिस्ट जारी की। भाजपा ने पार्टी संगठन के लिहाज से क्षेत्रवार 98 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए बीजेपी की नई टीम को काफी अहम माना जा रहा है।

भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नए जिलाध्यक्षों की सूची को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बीजेपी ने अपने संगठन की दृष्टि से 98 जिलाध्याक्षों की नियुक्ति की है। भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक पूरे यूपी को छह हिस्सों में बांटा गया है। अवध क्षेत्र, गोरखपुर क्षेत्र, काशी क्षेत्र, कानपुर क्षेत्र, पश्चिमी यूपी व ब्रज क्षेत्र, इन सभी क्षेत्रों में जिलावार नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची में युवा चेहरों को भी जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें- फिर भाजपाई हुए दारा सिंह चौहान, BJP की ली सदस्‍यता

जारी लिस्ट के मुताबिक लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी, अयोध्या में कमलेश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गोरखपुर जिले में युद्धिष्ठर सिंह के कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाराणसी जिले में हंसराज विश्वकर्मा, अमेठी में रामप्रसाद मिश्र जिलाध्यक्ष बने हैं। पश्चिमी यूपी की बात की जाए तो यहां रामपुर से हंसराज पप्पू को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बृज क्षेत्र में आगरा महानगर से भानू महाजन और मथुरा जिला से निर्भय पांडे को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं भाजपा में पिछले काफी समय से संगठन में बदलाव की चर्चाएं चल रही थी, जिसके बाद आज ये सूची जारी कर गई। नए संगठन में सभी जातियों और क्षेत्रीय समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही जिले के समीकरण को भी ध्यान में रखा गया है। आगामी चुनाव के मद्देनजर ये बदलाव बेहद अहम है।

यह भी पढ़ें- फिर भाजपाई हुए दारा सिंह चौहान, BJP की ली सदस्‍यता