आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी सरकार ने गुरुवार को दो आइएएस और आठ पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इस तबादले के तहत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनात रमेश कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भेजा गया है। जबकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात शीलधर सिंह यादव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलाव पीसीएस अफसरों के भी तबादले किए गए है, जिनमें इटावा के एसडीएम हरी प्रताप सिंह को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण भेजा गया, जबकि प्रतीक्षारत चल रहे अरविंद कुमार मिश्रा को नोएडा में एसडीएम बनाया गया है। साथ ही नवनियुक्त विशाल सारस्वत को अंबेडकरनगर में ट्रेनी एसडीएम बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में 23 PPS अफसरों का तबादला, जानें किसे मिली कहां तैनाती
वहीं राजस्व परिषद से संबद्ध चल रहे चार अधिकारियों को तैनाती दी गई है। स्वाति शुक्ला को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में उपनिदेशक, प्रतीत त्रिपाठी को रामपुर में एसडीएम, संतोष कुमार ओझा को मिर्जापुर में एसडीएम और विवेक राजपूत को रायबरेली में एसडीएम बनाया गया है। इसके अलावा बदायूं में तैनात प्रियंका को नोएडा में एसडीएम (न्यायिक) बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- तीन अपर पुलिस अधीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी, आलोक कुमार का तबादला निरस्त



















