यूपी में दो IAS अफसरों का तबादला, उदय भान त्रिपाठी को मिली विशेष सचिव नगर विकास की जिम्‍मेदारी

तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। आगामी चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। आए दिन आइपीएस-आइएएस अधिकारियों की नियुक्तियों में फेरबदल किया जा रहा है। इसी कड़ी में होली से पहले एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अब यूपी शासन ने दो आइएएस अफसरों के तबादले किए हैं।

जिन दो आइएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उनमें सुनील चौधरी और उदय भान त्रिपाठी है। सुनील चौधरी विशेष सचिव नगर विकास से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है, जबकि अपर आवास आयुक्त उदय भान त्रिपाठी को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है।

इसके पहले पांच आइएएस अफसरों के तबादले हुए थे। आईएएस यशु रुस्तगी को विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा, आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल को गोरखपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वह अभी तक महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। आइएएस आकांक्षा राना को मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक मुख्य विकास अधिकारी हरदोई के पद पर जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।

यह भी पढ़ें- यूपी में DIG-SP समेत 11 IPS अफसरों का तबादला, जानें किसे मिली कहां तैनाती

इसी तरह आइएएस सौम्य गुरूरानी को मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई के पद पर नियुक्ति दी गई है। वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर तैनात थीं। अभी तक मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज के पद पर तैनात रहीं शिपू गिरी को वाराणसी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में तीन IAS अफसरों का तबादला, अरविंद मलप्पा बंगारी बनें DM मुजफ्फरनगर