यूपी में 14 IAS अधिकारियों का तबादला, मेरठ-रायबरेली समेत छह जिलों के बदले DM

आइएएस तबादला

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी पारी की सत्ता संभालने के बाद बीती पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं, जबकि मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। विशेष सचिव आवास माला श्रीवास्तव को जिलाधिकारी रायबरेली बनाया गया है।

सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है। नगर आयुक्त मेरठ मनीष बंसल को डीएम संभल के पद पर भेजा गया है। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी जेपी सिंह को देवरिया का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा नेहा जैन को जिलाधिकारी कानपुर देहात के पद पर तैनाती होंगी।

इसके अलावा जिलाधिकारी मेरठ बालाजी प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी रायबरेली वैभव श्रीवास्तव प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं, जबकि प्रतिनियुक्ति से लौटे बलकार सिंह को एमडी जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है।

वहीं अनुराग यादव को सचिव नगर विकास से हटाकर सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को हटाकर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। सुरेश चंद्रा से अपर मुख्य सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का चार्ज ले लिया गया है। चंद्रा अपर मुख्य सचिव श्रम बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें- UP में चार IPS अफसरों का तबादला, लखनऊ की पुलिस उपायुक्त बनीं अपर्णा गौतम

खास बात यह है कि सरकार ने ये तबादले आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए हैं, हालांकि जिलों व स्थानांतरित अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार (तृतीय) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। आलोक कुमार को सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का पूर्ण चार्ज देने के साथ-साथ नोडल ऑफिसर दस खरब डालर अर्थव्यवस्था बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- UP में दस जिलों के DM समेत 14 IPS अफसरों का तबादला, देखें किसे मिली कहां तैनाती