चौथे चरण
मध्य प्रदेश के एक मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए लाइन में लगे मतदाता।

आरयू वेब टीम। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों और छिटपुट हिंसक घटनाओं के बीच लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में उत्‍तर प्रदेश समेत देश के नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान सोमवार की शाम संपन्‍न हो गया है। आज राजस्थान की 13, महाराष्ट्र की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर वोट डाले गए। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर भी वोटिंग की गयी। इस सीट पर आज तीसरे चरण का मतदान पूरा हुआ।

वहीं पिछले चरण की तरह चौथे चरण में भी पश्चिम बंगाल में मतदाता झूमकर निकले, यही वजह रही कि नौ राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा आज यहां 76.66 प्रतिशत वोटिंग हुई। दूसरी ओर बात की जाए जम्‍मू–कश्‍मीर को तो वहां लगभग दस प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।किया। इसके अलावा यूपी भी आज फर्स्‍ट क्‍लॉस पास होने से काफी पीछ छूट गया। यूपी की नौ लोकसभा सीटों पर रात आठ बजे चुनाव आयोग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार 57.29 प्रतिशत वोटिंग हो सकी थी। वहीं सभी नौ राज्‍यों को मिलाकर ये प्रतिशत 62.50 प्रतिशत के स्‍तर पर पहुंचा था। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार देर रात तक मतदान के प्रतिशत में कुछ बदलाव संभव है।

इन दिग्‍गजों की साख दांव पर

चौथे चरण के लोकसभ चुनाव में राजनीत के कई दिग्‍गजों के भविष्‍य भी दांव पर लगें। जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, यूपी के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सपा की डिंपल यादव, साक्षी महाराज और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, जेएनयू छात्रसंघ के नेता कन्हैया कुमार, भाजपा नेता गिरिराज सिंह, सहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत का भविष्य भी शाम तक ईवीएम में कैद हो गया।

नीचें देखें किस राज्‍य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग-

आती रहीं ईवीएम में खराबी की शिकायतें

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की वजह से मतदान समय से नहीं शुरू हो पाया है। इसके कारण वोट डालने पहुंचे मतदाता हंगामा करते रहें। समाजवादी पार्टी ने इसको लेकर चुनाव आयोग से भी शिकायत की है।

नीचें देखें यूपी के किस जिले में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग-

आसनसोल में लाठीचार्ज

आसनसोल से सांसद और भाजपा प्रत्याशी बाबुल सुप्रीयो को पोलिंग बूथ पर भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। टीएमसी के समर्थकों ने उनकी मौजूदगी का विरोध किया। इसके बाद बाबुल ने आसनसोल में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की। पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर एक पोलिंग बूथ के बाहर हंगामे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर भाजपा के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया।

पिछले 2014 के लोकसभा चुनाव में ये थी स्थिति

पिछले 2014 के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो इन 72 में से 56 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस को जीत मिली थी, जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (छह) और बीजद (छह) जैसे विपक्षी दलों के खाते में गई थी।

इन सीटों पर हुआ मतदान-

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर सीटों पर भाजपा और सपा-बसपा के बीच सीधा मुकाबला है। इन सीटों से कुल 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं और यहां सभी 7 चरणों में चुनाव होने हैं। यहां मिश्रिख, खेड़ी़, हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर शाहजहांपुर में मतदान हुआ।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में लोकसभा की छह सीटों और छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोट डाले गए। छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री कमलनाथ मैदान में हैं। लोकसभा की सभी छह सीटों – सीधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रही।

बिहार

बिहार में लोकसभा की पांच सीटों – बेगूसराय, मुंगेर, उजियारपुर, समस्तीपुर और दरभंगा के लिए वोटिंग हुई। यहां सभी की नजरें बेगूसराय सीट पर थी, जहां लड़ाई भाकपा प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सीधी चुनौती दी। साथ ही इस सीट पर राजद के तनवीर हसन भी प्रत्याशी हैं।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर चौथे चरण के चुनाव के लिए बंपर मतदान हुआ। आज जिन सीटों पर वोट डाले गए, उनमें कृष्णानगर, ब्रह्मपुर, रानाघाट, वर्द्धमान पूर्व, वर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम शामिल है। इन आठ सीटों से 68 उम्मीदवार मैदान में थे। इन आठ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चे के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है।

झारखंड

यहां चतरा, लोहारदगा, पलामू में वोट डाले गए।

जम्मू-कश्मीर

अनंतनाग (केवल कुलगाम जिले में मतदान हुआ)

महाराष्ट्र

यहां धुले, नंदूरबार, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिर्डी, शिरूर में वोटिंग संपन्‍न हुई।

यह भी पढ़ें- 11 अप्रैल से सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे, जानें कुछ अहम बातें

ओडिशा

ओडिशा के बालेश्वर,मयूरभंज, जाजपुर, केंद्रपाड़ा एवं जगतसिंहपुर लोकसभा सीटों और इन छह संसदीय क्षेत्रों के तहत आने वाली विधानसभा की 41 सीटों पर वोटिंग हुई। पत्कुरा को छोड़ ओडिशा में यह अंतिम चरण का मतदान था। चौथे चरण के चुनाव में 388 उम्मीदवारों लोकसभा के लिए 51 और 41 विधानसभा सीटों पर 336 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। यहां में लोकसभा की 21 सीटें हैं।