विधानमंडल का बजट सत्र दो फरवरी से, अधिसूचना जारी

यूपी विधानसभा

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। विधानमंडल का बजट सत्र दो फरवरी से आहूत होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को सत्र के आयोजन की अधिसूचना जारी की। विधानमंडल के बजट सत्र में पांच या छह फरवरी को बजट पेश किया जा सकता है। इस दिन यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों को विधानसभा मंडल में एक साथ संबोधित करेंगी।

शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने 18वीं विधानसभा का वर्ष 2024 का प्रथम सत्र शुक्रवार दो फरवरी को आहूत किया है।जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बजट में सरकार राष्ट्रवाद, विकास, नौजवान, महिला और किसान पर फोकस करेगी।

बजट सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक एक फरवरी को होगी। उसी दिन कार्यमंत्रणा समिति की बैठक भी होगी। सूत्रों के मुताबिक बजट सत्र नौ फरवरी तक संचालित कराने की योजना है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सत्र को करीब दस दिन चलाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- विधानसभा शीतकालीन सत्र में सपा विधायकों ने किया जमकर हंगाम तो ब्रजेश पाठक ने कहा, विपक्ष के DNA में हंगामा करना

बजट सत्र में प्रयागराज के बहुचर्तित उमेशपाल हत्याकांड की न्याायिक जांच रिपोर्ट और माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की न्यायिक जांच रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- विधानसभा अध्यक्ष ने शीतकालीन सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा