विमान में क्रू मेंबर के साथ यात्री ने की मारपीट, लंदन जा रही फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

क्रू मेंबर से मारपीट

आरयू वेब टीम। इन दिनों विमानों में लड़ाई झगड़ और बदसलूकी के मामलों में लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एयर इंडिया के विमान में घमासान का मामला सामने आया है। दरअसल लंदन से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने क्रू मेंबर के साथ जमकर मारपीट कर डाली। इस घटना के चलते विमान की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

मिली जानकारी के मुताबिक ये मामला सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। जब एयर इंडिया का विमान सुबह 6.55 बजे की फ्लाइट दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुई। कुछ देर बाद ही एक यात्री का क्रू सदस्य से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। यात्री लगातार विमान में हंगामा करता रहा। मामला बढ़ने के बाद विमान चालक ने मजबूरी में विमान को दोबारा दिल्ली हवाई अड्डे की तरफ मोड़ दिया और बाद इस इसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

यह भी पढ़ें- महिला पर पेशाब किए जाने के बाद एअर इंडिया का स्‍टाफ को निर्देश, उड़ान के दौरान अनुचित व्यवहार की दें जानकारी

साथ ही मामले और यात्री के बर्ताव को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने यात्री को हवाई अड्डे पर रोक लिया। एयर इंडिया की ओर से यात्री को लेकर एफआइआर भी दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक, विमान के दो क्रू मेंबरों को मारपीट के चलते शारीरिक चोट भी आई है। फिलहाल कंपनी की ओर से चोटिल सदस्यों का इलाज करवाया जा रहा है। विमान कंपनी ने बताया कि, लंदन के लिए नई फ्लाइट यात्रियों को लेकर रवाना होगी। इसकी जानकारी उन्हें दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली महिला आयोग की मांग, नशे में धुत यात्रियों को विमान में चढ़ने से रोके DGCA