मुलायम ने फिर लिया यू टर्न, कहा अखिलेश होंगे CM, कल से करूंगा प्रचार

mulayam u turn

आरयू ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली। सपा के पूर्व प्रमुख और संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज कहा मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ही उत्‍तर प्रदेश के अगले सीएम होंगे। उन्‍होंने कहा कि कल से वह चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। सपा के साथ ही कांग्रेस के लिए भी वोट मांगेंगे उन्‍होंने यह भी कहा कि अखिलेश से पहले वह शिवपाल के लिए वोट मांगेंगे।

शिवपाल नही बनाएंगे पार्टी

महीनों तक सपा में चली उठापटक पर सपा संरक्षक बोले कि अब कही कोई विवाद नहीं है, सभी गलतफमियों को दूर कर ली गई है। शिवपाल यादव के नई पार्टी बनाने के जवाब में उन्‍होंने दावा किया कि वह 11 मार्च के बाद कोई नई पार्टी नहीं बनाएंगे।

शिवपाल या अमर सिंह नाराज नहीं है, कोई नाराज नहीं है। शिवपाल यादव पार्टी का प्रमुख चेहरा है और वह यहीं रहेंगे।

काम के दम पर लौटेंगे सत्‍ता में

चुनाव की बात पर कहा कि सपा ने इतने काम किये है कि वह आराम से सत्‍ता में लौट सकती है। हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।

लोकदल के स्‍टार प्रचारक घोषित किए जाने के बाद मुलायम आज इस सवाल से बचते नजर आएं कि वह लोकदल के लिए प्रचार करेंगे या नहीं।