योगी की कैबिनेट में लैब असिस्‍टेंट के तीन-चौथाई पदों पर सीधी भर्ती सहित इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

योगी की कैबिनेट

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक भवन के एनेक्सी में अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों और संबंधित विभाग के सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में कुल 14 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि लैब असिस्‍टेंट भर्ती के लिए 25 फीसदी सीटें प्रोमोशन के आधार पर भरी जाएंगी।

बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी प्रेसवार्ता कर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी। साथ ही बताया कि लैब असिस्‍टेंट भर्ती के लिए 25 प्रतिशत सीटें प्रोमोशन के आधार पर भरी जाएंगी। बाकी बची तीन-चौथाई भर्तियां सीधी भर्ती के माध्‍यम से भरी जाएंगी। राज्‍य के युवाओं को जल्‍द इन रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- नमामि गंगे परियोजना’ ने भारत की नदी संस्कृति को किया पुनर्जीवित: CM योगी
इसके आलावा कैबिनेट में 14 अन्य प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है, जिनमें-

1. लखनऊ के सरोजिनी नगर के जैतीखेड़ा में खुलेगा एनसीडीसी।
2. आयुर्वेद संस्थान के लिए जमीन के प्रस्ताव पर मुहर।
3. चिकित्सा विभाग के 25 फीसदी लैब असिस्टेंट को लैब टेक्नीशियन पद पर मिलेगा प्रमोशन। 75 फीसदी लैब टेक्नीशियन पदों पर होगी सीधी भर्ती।
4. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के अधीक्षक आवास का होगा ध्वस्तीकरण।
5. ग्रेटर नोएडा ऑथारिटी राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए देगा 56 एकड़ निशुल्क जमीन।
6. गोपन विभाग में भी अपर मुख्य सचिव के पद को मिली मंजूरी।
7. होमगार्ड विभाग के लिए 153 पिस्टल खरीदी जाएगी।
8. न्यायिक सेवा में विकलांगो को मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण।
9. पुखरायां-घाटमपुर मार्ग के लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई। यह सड़क 1136.45 करोड़ की लागत से पीपीपी मॉडल के तहत बनेगा।
10 . अलकनंदा पर्यटन गृह परिसर में बनेगा नया पर्यटक स्थल।
11. यूपी राज्य पर्यटन निगम चलाएगा होटल।
12. आगरा, मथुरा और प्रयागराज में पीपीपी मॉडल पर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।
13. रमाबाई मैदान में बने हेलीपैड का पर्यटकों के लिए भी प्रयोग होगा।
14. 10 करोड़ तक के कार्य यूपी राज्य पर्यटन निगम से हो सके।

यह भी पढ़ें- नोएडा-गाजियाबाद में कोरोना बढ़ने पर CM योगी का अफसरों को निर्देश, अलर्ट मोड पर रखें NCR के जिले