कर्नाटक के किसानों से बोले मोदी, जो 70 साल में नहीं मिला वो 2022 तक मिलेगा

दूध और मर्सिडीज
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के किसानों को नमो ऐप के माध्‍यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप पुल की तरह हैं और आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्नाटक में फसल बीमा योजना की शिकायतें मिलती रहती थीं। वहां की सरकार उदासीन रही। मोदी ने कहा कि हमारे सांसद ने काम किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें किसानों को विश्‍वास दिलाना है कि यह ऐसा समय है जब किसानों के लिए संवेदनशील सरकार चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सिखाया है हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, लक्ष्य तय कर काम कर रहे हैं। खेती के साथ सब तय है। वहां मनमर्जी नहीं चलती है। हम सब पहलुओं को विस्तार से देख रहे है। किसानों को कृषि कार्य में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-  कर्नाटक पहुंचे पीएम का राहुल पर पलटवार, बिना कागज पढ़ें 15 मिनट बोले तो बड़ी बात

उन्‍होंने कहा कि किसानी को ऊंचाई तक ले जाना है। इसके लिए हमने जो रास्ता चुना है उससे उत्तम परिणाम मिलेंगे। जो परिणाम 70 साल में नहीं मिले वो 2022 तक मिलेगा। कर्नाटक में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

किसानों को सशक्‍त बनाने का प्रयास कर रही सरकार

बीजों को लेकर किसानों को होने वाली समस्‍या पर मोदी ने कहा कि हमारी सरकार बीज से बाजार तक किसानों को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। अकेले कर्नाटक में एक करोड़ किसानों तक स्वाइल हेल्थ कार्ड पहुंचा है।

इतिहास में नहीं देखी ऐसी सभा

इस दौरान पीएम ने नेगलू योगी से हुई अपनी मुलाकात का भी जिक्र करते हुए कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे नेगलू योगी से बात करने का अवसर मिला है। कल शाम को किसानों से बात करने का अवसर मिला। इतिहास में ऐसी सभा नहीं देखी।

कांग्रेस को देना चाहिए था सहारा

प्रधानमंत्री ने अपने विरोधी कांग्रेस को भी इस दौरान नहीं बख्‍शा उन्‍होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को कहां तो किसानों को सहारा देना चाहिए था, योजनाएं बनानी चाहिए थीं, लेकिन झील सूखने पर बिल्डरों के हवाले कर दिया। अन्नदाता की सेवा करना सबसे बड़ा सौभाग्य है। कर्नाटक सरकार किसानों के नाम पर खेल कर रही है।

किसानों के प्रति येदियुरप्पा का समर्पण जानते है सभी

अपनी सरकार के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र ने मछुवारों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। वहीं येदियुरप्पा का समर्पण किसानों के प्रति सभी जानते हैं। राज्य और केंद्र सरकार बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 2022 तक हर बेघर को मिलेगा घर, किसानों की आय होगी दुगनी: मोदी