राज्‍यसभा: सिब्‍बल ने पेश किए 500 के दो अलग नोट, विपक्ष ने नोटबंदी को बताया सबसे बड़ा घोटाला

राज्यसभा

आरयू वेब टीम।

राज्‍यसभा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक ही डिनोमिनेशन के दो अलग-अलग तरह के नोट छाप रही है। कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने इसका सबूत देते हुए अपने साथ लाए एक ही नोट के दो अलग प्रकार दिखाए। वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी ने नोटबंदी को सदी का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया है।

यह भी पढ़ें- नोटबंदी: केजरीवाल ने बताया सबसे बड़ा घोटाला, ममता ने कहा तीन दिन में वापस हो फैसल

सरकार द्वारा नए नोट छापने का आदेश देने के बाद राज्यसभा में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने इसको लेकर केंद्र के खिलाफ जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार नोटबंदी के बाद से लगातार नोट के डिजाइन और डिनोमिनेशन में परिवर्तन करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- नोटबंदी से छिन गया 60 लाख लोगों के मुंह का निवाला: सर्वे

इस दौरान सिब्बल ने कहा कि उन्हें पता चल गया है कि सरकार ने नोटबंदी क्यों की। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक दो तरह के नोट छाप रहा है। जो अलग-अलग आकार, डिजाइन और फीचर्स के हैं। उन्‍होंने यह दावा करते हुए कहा कि हमें पता चला है कि ऐसा क्यों हो रहा है जो नोट भाजपा कार्यकर्ता के पास इलेक्शन के दौरान आए,वो यही नोट हैं।

वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि दो तरह के हजार के नोट और दो प्रकार के पांच सौ के नोट छापे गए हैं। एक पार्टी चलाए और एक सरकार चलाए। यह इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला है। वह यहीं नहीं रुके उन्‍होंने आगे कहा कि इतनी भ्रष्ट सरकार को पांच मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें– मोदी के बनारस में नोटबंदी पर बरसे केजरीवाल, 50-50 स्‍कीम को बताया जनता के साथ धोखा

वहीं इस पूरे मामले पर जदयू सांसद शरद यादव ने सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं है। एक ही मूल्य के दो तरह के छोटे-बड़े नोट नहीं छापे जा सकते।

वहीं सदन में दो तरह के नोट की फोटोकॉपी दिखाए जाने पर पलटवार करते हुए सत्ता पक्ष के नेता सदन मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पहले तो इस बात का पता करना चाहिए कि कपिल यह नोट कहां से लाए। इस पर हंगामे को लेकर उपसभापति ने कहा कि वह इस मामले के जानकार नहीं हैं। इसलिए सांसदों को अलग से नोटिस देना होगा। उसके बाद ही इस मुद्दे पर कोई चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें मनमोहन सिंह ने बोला मोदी पर हमला, कहा नोटबंदी से हुई संगठित और कानूनी लूटमार