यूपी में दो IPS अफसर का तबादला, संकल्प शर्मा को मिली नोएडा के ज्वाइंट कमिश्नर की जिम्मेदारी

आइपीएस अफसर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पीसीएस व आइएएस के बाद मंगलवार को पुलिस विभाग ने दो सीनियर पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। कानपुर नगर और नोएडा में दो सीनियर पुलिस अधिकारियों को ज्वाइंट कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों के ट्रांसफर ऑर्डर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं।

जारी की गई तबादला लिस्ट के मुताबिक आइपीएस अधिकारी संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की जिम्मेदारी दी गई है। वे अब तक पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। संकल्प शर्मा इससे पहले भी यूपी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, यूपी की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जननीति भारत पार्टी

वहीं आइपीएस अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा को कानपुर नगर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संतोष कुमार जालौन जिले में पुलिस उप महानिरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे, लेकिन अब संतोष कुमार को कानपुर नगर भेजा गया है। कानपुर नगर बड़ा एरिया है, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी अहम है।

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस विभाग में भी लगातार ट्रांसफर किए जा रहे हैं। अब तक कई जिलों में बदलाव हो चुका है। माना जा रह है कि आने वाले दिनों में यूपी में कुछ और ट्रांसफर दिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में 11 PCS अफसरों का तबादला, संजय कुमार बनें अपर नगर आयुक्‍त लखनऊ नगर निगम