UP में नौ IAS व पांच PCS अफसरों का तबादला, जानें किसे मिली कहां तैनाती

आइएएस अफसर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार तबादलों का दौर जारी है। हाल के दिनों सरकार ने दर्जनों आइएएस और आइपीएस समेत अन्‍य अधिकारियों को इधर से उधर किया है। वहीं बुधवार को एक बार फिर यूपी में प्रशासनिक अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इनमें नौ आइएएस व पांच पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। इसके तहत कानपुर नगर और फिरोजबाद के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) भी बदले गए हैं।

आइएएस सुधीर कुमार को नगर आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया है वो अभी तक सीडीओ कानपुर नगर थे। आइएएस दीक्षा जैन सीडीओ कानपुर नगर बनाया गया है अभी तक वह सीडीओ फिरोजबाद थीं। साथ ही आइएएस शत्रुघ्न बैश्य सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण कानपुर नगर को सीडीओ फिरोजाबाद बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- देर रात यूपी में 11 IAS अफसरों का ट्रांसफर, अयोध्‍या सहित पांच जिलों के बदले DM, प्रथमेश कुमार को मिली LDA VC की जिम्‍मेदारी

इसी क्रम में आइएएस अफसर प्रेरणा सिंह को ग्रेटर नोएडा अथारिटी की एसीईओ नियुक्त किया गया है। इसी तरह आइएएस शिव प्रसाद को प्रबन्ध निदेशक अनुसूचित जाति वित्‍त विकास निगम बनाया गया है, वह अभी तक विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें- यूपी में दस IPS अफसरों का तबादला, गाजीपुर-हरदोई समेत छह जिलों के बदले कप्‍तान, दुर्गेश कुमार को मिली जालौन की कमान

इसके अलावा डॉ. कंचन शरण अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल को अपर आयुक्त आगरा मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही अरुण कुमार अपर आयुक्त बरेली मंडल को अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल बनाया गया है। इसी तरह शीलधर सिंह यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आइएएस रणविजय यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव सिंचाई विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

पीसीएस अफसरों के तबादले:

– सिटी मैजिस्ट्रेट लखनऊ पीसीएस सिद्धार्थ कानपुर के नये एडीएम एफआर बनाये गये हैं।
– सिटी मैजिस्ट्रेट गोरखपुर पीसीएस मंगलेश दुबे को एडीएम प्रशासन नोएडा बनाया गया है।
– एसडीएम बुलन्दशहर पीसीएस विमल किशोर गुप्ता को मेरठ का एडीएम न्यायिक बनाया गया है।
– पीसीएस पंकज दीक्षित एसडीएम बहराइच को एसडीएम आजमगढ़ बनाया गया है।
– पीसीएस शालिनी सिंह तोमर सहायक निदेशक स्थानीय निकाय को एसडीएम उन्नाव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- मुआवजा देने में लापरवाही पर सीएम योगी सख्‍त, पांच जिलों के ADM FR को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि, तीन SDM से स्‍पष्‍टीकरण तलब