कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

खड़गे का पलटवार

आरयू वेब टीम। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें बुधवार को बेंगलुरु के एमएस रमैया एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। खड़गे की सभी जरूरी जांच की जाएगी। जिसके बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे को बुखार और पेट दर्द की शिकायत के बाद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा है कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन खड़गे की हालत स्थिर होने तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। बुखार के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वहीं खड़गे के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता फैल गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें- खड़गे का दावा 130वें संवैधानिक संशोधन विधेयक दुर्भावनापूर्ण, इसके पीछे असली खेल की मंशा

दरअसल खड़गे सात अक्टूबर को कोहिमा में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं, जो नागा सॉलिडेरिटी पार्क में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम की जानकारी लोकसभा सांसद और नागालैंड कांग्रेस अध्यक्ष एस. सुपोंगमीरेन जमीर ने दी। मल्लिकार्जुन खड़गे को अक्टूबर 2022 में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

ये नियुक्ति इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले पहले गैर-गांधी नेता हैं। अध्यक्ष बनने के बाद से, उन्होंने कई राज्यों में पार्टी के चुनाव अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें- जनसभा में खड़गे की अपील जल-जंगल-जमीन के लिए हों एकजुट, BJP-RSS को दलित-आदिवासियों से नहीं कोई प्रेम