आरयू वेब टीम। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आप ने इस लिस्ट में अपने 14 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। असम में मार्च-अप्रैल महीनों के बीच विधानसभा चुनाव होने की के कयास लगाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग किसी भी समय असम विधानसभा चुनावों का ऐलान कर सकता है।
आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची में 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिसमें मध्य गुवाहाटी जैसी हाई-प्रोफाइल सीट शामिल है। उम्मीदवारों की जल्दी घोषणा करने से प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए अधिक समय मिलेगा। असम में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं, क्योंकि क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ अब ‘आप’ भी पूरी ताकत झोंक रही है।
किस-किस को कहां से मिला टिकट
नाओबोइचा – अच्युत दास
डेरगांव – पुलिन गोगोई
गोहपुर- जरबोम कुटुम
सेंट्रल गुवाहाटी- अनुरूपा डेकराजा
खुमटाई – आशीष हजारिका
सिबसागर- तपन गोगोई
रोंगापाड़ी- टिकेंद्र थापा
चेंगा- जाहिदुल इस्लाम खान
नदुआर- रंजीत बोरो
तिताबर- पल्लव सैकिया
ईस्ट गोलपारा- जिन्ना अमीर हुसैन
राहा- बरुण बिकास दास
बोकाजन- रेनुका तिमुंगपी
बिश्वनाथ- अनंता गोगोई।
यह भी पढ़ें- आबकारी केस में केजरीवाल व सिसोदिया को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया आरोपमुक्त, जांच एजेंसी पर उठाएं सवाल
वहीं 126 सीटों वाली असम विधानसभा में इस समय भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरे कार्यकाल में राज्य की कमान संभाल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की नजर आगामी चुनावों में असम की सत्ता पर है और पार्टी राज्य में अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है। अगर असम विधानसभा चुनाव 2021 की बात करें, तो राज्य की सभी 126 सीटों पर मतदान तीन चरणों में कराया गया था।




















