आरयू वेब टीम। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आप से बगावत करने वाले सात राज्यसभा सांसदों पर हमला बोला है। साथ ही साफ संदेश दिया कि आप जिस दल से चुने गए है अगर आपको उससे मतभेद है तो आप इस्तीफा दीजिये और जहां जाना है जाइए।
संजय सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कई संविधान के जानकारों ने यह साफ कर दिया है कि आम आदमी पार्टी के जिन सात सांसदों ने भाजपा में जाने का ऐलान किया है, उन सबकी सदस्यता खत्म होगी। हमने कपिल सिब्बल और भी जानकारों की राय लेकर देश के उपराष्ट्रपति को एक पीटीशन भेजी है। हमने उसे अनुरोध किया है कि सभापति जी इन सबकी सदयस्ता को खत्म करें और जल्दी से जल्दी इस पर फैसला लें।
पंजाब के लोगों से भी किया धोखा
संजय सिंह ने हमला बोलते हुए आगे कहा कि इन सभी ने पार्टी से तो धोखा किया ही है। बल्कि पंजाब के लोगों से भी धोखा किया है। आप सांसद ने कहा ‘आप जिस दल से चुने गए है अगर आपको उससे मतभेद है तो आप इस्तीफा दीजिये और जहां जाना जाइए।
दरअसल, शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा और संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया कि वे और पार्टी के पांच अन्य राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के दस में से सात सदस्यों का बीजेपी में विलय होने वाला है।
यह भी पढ़ें- आखिरकार राघव चड्ढा ने छोड़ा AAP का साथ, अशोक मित्तल भी जाएंगे भाजपा के पास, दस दिन पहले ED ने की थीं छापेमारी
राघव ने कहा, ”संविधान के अनुसार किसी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसदों का दूसरी पार्टी में विलय हो सकता है।” साथ ही कहा, ”हमने इस संबंध में आज राज्यसभा सभापति सी पी राधाकृष्णन को एक पत्र सौंपा है। सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर रहे हैं।” चड्ढा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले अन्य ‘आप’ राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल हैं। प्रेसवार्ता में चड्ढा के साथ आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे।




















