PGI में दिनहाड़े बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या 

गोली मारकर हत्या
प्रापर्टी डीलर पर गोली चलाता बदमाश।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। पीजीआइ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिन दहाड़े एक प्रापर्टी डीलर पर गोलियां बरसा दी। जिससे इलाके में दहशत फैल गयी। ऐसे में प्रापर्टी डीलर के ड्राइवर ने उन्‍हें आनन-फानन में ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप सिंह बुधवार सुबह किसी काम से निकले थे। वह जैसे ही कल्ली पश्चिम इलाके में अपनी कार से नीचे उतरे, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर धावा बोल दिया। शूटर ने महज 5 सेकंड के भीतर संदीप सिंह पर बेहद करीब से तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली उनके सिर के पास लगी और वह घायल होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।

गोलीबारी के समय मौके पर मौजूद संदीप सिंह के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई। उसने गंभीर रूप से घायल संदीप को इलाज के लिए पास के एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक बताते हुए केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया। हालांकि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी संदीप  सिंह की जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें प्रयागराज में अपना दल नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

वहीं दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पीजीआइ थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। हमलावरों की शिनाख्त और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो शहर के विभिन्न इलाकों में दबिश दे रही हैं।

आसके अलावा आस-पास के रूट पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस फिलहाल प्रॉपर्टी विवाद और पुरानी रंजिश समेत तमाम संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़े हुगली में TMC सदस्य के पति की हुई निर्मम हत्या, परिजनों ने भाजपा पर लगाया आरोप