आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 देने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को यूपी बीएड का परिणाम जारी कर दिया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एंव उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी लखनऊ से बीएड नतीजों की घोषणा की है। अभ्यर्थी अब बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक चेक कर सकते हैं।
एग्जाम देने वाले उम्मीदवार अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ मेरिट और रैंक की जानकारी भी उपलब्ध करा दी गई है, जिसके आधार पर आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसकी एक प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- CUET UG एग्जाम में देरी, छात्रों ने NTA के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://bujhansi.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर “रिजल्ट” सेक्शन खोलें।
यूपी बीएड रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अपना यूजर्स आईडी और पासवर्ड भरें।
“सबमिट ” करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और पीडीएफ/प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।




















