आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए हैं। पंकज चौधरी की टीम में राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह की भी एंट्री हुई है। नीरज सिंह को यूपी भाजपा संगठन में उपाध्यक्ष बनाया गया है। नीरज सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे हैं। नीरज सिंह के अलावा सपा की बागी विधायक पूजा पाल को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- शुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
राजनाथ सिंह के बड़े बेटे और नोएडा के विधायक पंकज सिंह की जगह नीरज सिंह को दी गई है। पंकज सिंह यूपी बीजेपी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। इसके अलावा बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को प्रमोट करते हुए महामंत्री से उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश की गई है। साथ ही कई महिला चेहरों को शामिल कर आधी आबादी को एक संदेश देने की भी कोशिश की गई है।
ये बनें उपाध्यक्ष
सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दर्विुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता.
आठ महामंत्री लिस्ट में लिस्ट
वहीं रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को मंत्री बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिना CM योगी ने कहा, दुनिया ने भारत को देखा बदलते




















