लखनऊ में फिर बदला स्कूलों का समय, BSA ने जारी किया आदेश

स्कूल की टाइमिंग
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। गर्मी से राहत को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। अब सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैर-सरकारी और निजी स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने जारी किया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह समय बदलाव प्री-प्राइमरी/नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक की कक्षाओं के लिए लागू होगा। यह निर्णय 18 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा और अगले आदेशों तक लागू रहेगा। दरअसल राजधानी में गर्मी से राहत को देखते हुए स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है।

अब सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैर-सरकारी और निजी स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। ये आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह समय बदलाव प्री-प्राइमरी/नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक की कक्षाओं के लिए लागू होगा।

यह निर्णय 18 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा और अगले आदेशों तक लागू रहेगा। बता दें अप्रैल माह में लखनऊ में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप चल रहा था, जिसके चलते स्कूलों के समय में बदलाव की मांग उठी। भीषण गर्मी के चलते अप्रैल में भी बदला गया था। लखनऊ में जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को 12:30 बजे तक ही खोलने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें- UP बोर्ड ने रद्द की 465 स्कूलों की मान्यता, लिस्ट में प्रयागराज के 25 विद्यालय शामिल

इस दौरान सभी सरकारी, परिषदीय, गैर सरकारी व प्राइवेट विद्यालय सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक ही खोले गए थे। हालांकि शिक्षकों और कर्मचारियों को दोपहर 01:30 बजे तक उपस्थित रहते हुए शैक्षणिक, प्रशासकीय व अन्य कार्य करने को कहा था। अब गर्मी से राहत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय बदल दिया है। इस आदेश को कड़ाई से लागू करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी: भीषण गर्मी के चलते बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, 25 जून तक घर पर रहेंगे बच्चे