PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली छात्रा के समर्थन में आए केजरीवाल, कहा अब उसे नहीं लगता डर

केजरीवाल

आरयू वेब टीम। दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की का अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया है। साथ ही आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद नाबालिग को परेशान किया गया और उसे माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा।

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके नाबालिग लड़की के समर्थन में प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि “अब उसे डर नहीं लगता है।” आप प्रमुख ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद नाबालिग को कथित तौर पर परेशान किया गया, और उसे माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा। केजरीवाल ने आगे कहा कि प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और उनके समर्थकों की तरफ से बच्ची को इतना परेशान किया गया कि, उसे माफी मांगनी पड़ी है।

वीडियो के माध्यम से अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद नाबालिग को कथित तौर पर परेशान किया गया, और उसे माफी मांगने के लिए भी मजबूर किया गया। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि “अब उसे डर नहीं लगता है।” उन्होंने नाबालिग के समर्थन में सरकार पर सवाल उठाते हुए उसके साथ कथित व्यवहार की आलोचना की।

केजरीवाल ने नाबालिग के माफी मांगने वाले वीडियो को शेयर करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समर्थकों की ओर से दबाव की वजह से बच्ची को माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा। नाबालिग की तरफ से कही गई बातों का हवाला देते हुए दावा किया गया कि, उसे कथित तौर पर इतना परेशान किया गया कि उसके लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया। वीडियो में नाबालिग ने यह भी कहा है कि उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने E20 पेट्रोल पंप पर लगाई AAP कार्यकर्ताओं की ड्यूटी, कहा वीडियो बना करें सोशल मीडिया पर शेयर

बता दें कि जंतर-मंतर पर हुए नीट पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के कई वीडियो सामने आए थे। वीडियो सामने आने के बाद नाबालिग ने सोशल मीडिया पर एक अलग वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी हालांकि अब उसने फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रंप के टैरिफ बिल पर केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला, मोदी ने देश को अमेरिका के हाथों बेच दिया’