आरयू ब्यूरो, लखनऊ/बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली में आयोजित ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। जहां कार्यक्रम को संबोधित कर ग्राम प्रहरियों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि के साथ पांच लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की घोषणा की। साथ ही ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया। योगी ने पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, पहले किसी भी आयोजन से पहले उपद्रव शुरू हो जाता था, लोग उत्सव भूल जाते थे। अब लोग उपद्रव भूल गए हैं।” अब हर जगह भीड़ उमड़ रही है क्योंकि मौजूदा सरकार ने सुरक्षित माहौल दिया है।
यह भी पढ़ें- भदोही जनपद के नाम में होगा बदलाव, CM योगी ने किया ऐलान
पिछली सपा सरकार पर तंज कसते हुए योगी ने कहा कि अब हर गांव, हर क्षेत्र में भीड़ उमड़ रही है क्योंकि सरकार ने सुरक्षित माहौल दिया है। लोग बेझिझक और निडर होकर घर से निकल रहे हैं। मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में उत्साह इसलिए है क्योंकि लोगों को विश्वास है कि कोई उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। यह विश्वास मजबूत होने पर आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
यूपीवालों को बस-ट्रेन में नहीं मिलती थी सीट
सीएम योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा,”पहले मुट्ठी भर लोगों की गलतियों के कारण पूरे यूपी को भुगतना पड़ता था। यूपी का कोई भी व्यक्ति प्रदेश से बाहर जाता था तो पहचान छुपाता था। योगी ने दावा किया कि धर्मशाला और होटल में कमरा नहीं मिलता था, बस-ट्रेन में सीट नहीं मिलती थी। विवाद होने पर यूपी वाला बताते ही बाहर निकाल दिया जाता था।”
अब गले मिलने का प्रयास करते…
वहीं योगी ने कहा कि बेटियों, व्यापारियों, नौजवानों और हर नागरिक के सामने पहचान का संकट था। 2017 में डबल इंजन की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया गया। जो लोग पहले सौ कदम दूर रहते थे, अब गले मिलने का प्रयास करते हैं। निवेश आ रहा है और उसके साथ रोजगार भी।
ग्राम प्रहरियों को बताया सीसीटीवी
68000 ग्राम प्रहरियों की भूमिका का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि ये शहरों के सीसीटीवी की तरह हैं। शहरों की तरह ही यह गांव में वही प्रहरी की भूमिका निभाते हैं। 2017 से पहले प्रदेश में हर दिन सौ से दो सौ छिनैती- लूट की घटनाएं होतीं थीं, पुलिस को मौन रहना पड़ता थाम,क्योंकि सत्ता में बैठे लोग ही लूट-खसोट करवाते थे। अब अपराधी के मन में डर है, अगर किसी बेटी पर हाथ डाला तो सीसीटीवी की सूचना अपर यमराज उसे यमलोक भेजने की तैयारी कर देता है।




















