आरयू ब्यूरो, लखनऊ। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान का असर यूपी के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर से प्रदेश में हवाओं का रुख बदलकर पुरवा हो जाएगा। इसके बाद 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 23 नवंबर से तापमान में फिर गिरावट आने के आसार हैं। इससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है। साथ ही चक्रवात के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 नवंबर को आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और गाजीपुर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक 20 से 22 नवंबर के बीच पुरवा हवाओं का प्रभाव रहेगा। इसके कारण रात के तापमान में करीब तीन डिग्री और दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 23 नवंबर से तापमान में दोबारा गिरावट आने के आसार हैं। फिलहाल अगले दो दिनों तक प्रदेश के मौसम और तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
इसके बाद चक्रवात के असर से हवाओं का रुख बदलेगा और तापमान में अस्थायी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 23 नवंबर से तापमान में फिर गिरावट शुरू होने के आसार हैं। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। ऐसे में नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के लोगों को ठंड का अधिक एहसास होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ रौद्र, कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, एडवाइजरी जारी
वहीं चक्रवात के असर से राजधानी लखनऊ के मौसम में भी बदलाव होने के आसार हैं। शुक्रवार से हवाओं का रुख पुरवा हो जाएगा। इसके प्रभाव से रात के तापमान में तीन से चार डिग्री और दिन के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी चक्रवाती तूफानहो सकती है। 21 और 22 नवंबर को राजधानी में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक 23 नवंबर से तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है।




















