सिकंदराबाद चौराहे के पास अचानक गिरा पेड़, हेड कांस्टेबल समेत दो लोग घायल

पेड़ गिरा
रास्‍ते परगिरे गिरे पेड़ को हटवाती नगर निगम की टीम। (फोटो आरयू)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। हजरतगंज के सिकंदराबाद चौराहे के पास गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एकाएक सड़क किनारे परिसर में लगा एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से हेड कांस्टेबल समेत दो लोग घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक रोज की तरह आज भी सिकंदराबाद चौराहे पर यातायात सुचारू रूप से संचालित था। तभी अचानक एक पेड़ भरभराकर गिरगया। अचानक पेड़ गिरने से रास्ते से गुजर रहे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। वहीं पेड़ की चपेट में आए हेड कांस्टेबल के पैर में, जबकि साइकिल सवार का सिर और हाथ में चोट आई है। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें-  सड़क निर्माण कर रहे आठ मजदूरों की करंट लगने से मौत, हाईटेंशन की चपेट में मिक्सर मशीन आने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि घायल हेड कांस्टेबल राजकुमार सरोज बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पेड़ उनकी बाइक पर गिर पड़ा। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहीं साइकिल से जा रहे संजीत शर्मा पेड़ के नीचे दब गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई और हाथ टूट गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। साथ ही सड़क से पेड़ हटाकर यातायात शुरू कराया।

यह भी पढ़ें- ऐशबाग में कबाड़ गोदाम में लगी आग से खाक हुए गरीबों के आशियाने