सिर्फ टेंडर कराने में नहीं, काम की क्‍वॉलिटी व एलडीए की इमेज का भी रखे ध्‍यान, अनुज सिंह ने पहली ही बैठक में इंजीनियरों को चेताया

एलडीए

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। स्‍पेशल कमीशन के लिये लखनऊ विकास प्राधिकरण में कागजों पर लगने वाली टेंडर की अंधी दौड़ पर शायद अब लगाम लग सकती है। हाल ही में एलडीए वीसी का चार्ज संभालने वाले आइएएस अफसर अनुज सिंह ने आज अभियंताओं के साथ अपनी पहली समीक्षा बैठक में कुछ इसी तरह के निर्देश दिये हैं। अनुज सिंह ने प्राधिकरण के खासकर ऐसे इंजीनियरों व उद्यान के अफसरों को चेताया है जो न सिर्फ अपने स्‍पेशल कमीशन के लिये टेंडर तेजी से मैनेज कराने के लिये चर्चित हैं, बल्कि एलडीए को आर्थिक चोट पहुंचाने के साथ ही उसकी इमेज को भी लगातार जनता के बीच डैमेज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एक सा‍थ लांच होगी नैमिष नगर व वरूण विहार योजना, सड़क निर्माण के टेंडर में तेजी दिखाएगा एलडीए

उल्‍लेखनीय है कि नई योजनाओं में विकास के नाम पर एलडीए ने बिना जमीनी प्‍लानिंग के ही बीते सालभर में करोड़ों रुपये के ऐसे कई टेंडर कर डालें जहां महीनों बीतने के बाद भी मौके पर काम पांच से 15 प्रतिशत ही हो सका है। इसके साथ ही कुछ जगाहों पर तो आज तक इंजीनियर कार्य शुरू तक नहीं करा सके हैं।

NOC के बाद हो काम, सचिव करेंगे समीक्षा

जमीनी प्‍लॉनिंग और एनओसी बिना ही टेंडर कराने में पूरा ध्‍यान देने वाले इंजीनियरों को भी अनुज सिंह ने आज सुधरने की नसीहत दी है। उपाध्‍यक्ष ने अफसरों को निर्देश दिये कि जहां जरूरी हो, वहां विकास व निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र जरूर से प्राप्त कर लें। इसके लिए उन्होंने एलडीए सचिव को नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर विकास कार्यों में आने वाली विधिक अड़चनों को दूर करने के लिए उपाध्यक्ष ने अपर सचिव को जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें- LDA ऑफिस में ही उड़ी ई-टेंडर की धज्जियां, तबादले के बाद भी जमे बेखौफ इंजीनियर बिना निविदा ही नई बिल्डिंग में करा रहें साढ़े चार करोड़ का रेनोवेशन

RITES LDA में लैब बना बतायेगी क्‍वॉलिटी Right है या नहीं

वहीं एलडीए की सड़कें-भवन व अन्‍य निर्माण कार्यों की क्‍वॉलिटी जांच करने वाली रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) अब एलडीए कैंपस में ही सेंट्रल लैब स्‍थापित करेगी। राइट्स की रिपोर्ट आने में देर होने की जानकारी मिलने पर बैठक में आज वीसी ने इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

अधिकारी भी करेंगे लैब का निरीक्षण

उपाध्यक्ष ने बैठक में कहा कि प्राधिकरण निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के सम्बंध में राइट्स के माध्यम से थर्ड पार्टी जांच करवाती है। वर्तमान में प्राधिकरण द्वारा शहर में बड़े स्तर पर विकास एवं निर्माण के कार्य कराये जा रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राइट्स के माध्यम से प्राधिकरण कार्यालय में ही सेंट्रल लैब स्थापित करवायी जाए। जिससे जांच कार्यों में अधिक पारदर्शिता एवं शीघ्रता सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही प्राधिकरण के अधिकारी भी समय-समय पर लैब का निरीक्षण करेंगे, जिससे कि कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें- ग्रीन जोन बनें NHAI के शहीद पथ की हरियाली के नाम पर जनता के 43 करोड़ फूंकेगा LDA!, टेंडर भी कराया टुकड़ों में, उठ रहें सवाल

प्राधिकरण में थीं लैब, अब मशीनें भी लापता

बताते चलें कि एलडीए के 50 लाख रुपये से अधिक के कामों की जांच राइट्स ही कई सालों से कर रही। इससे पहले एलडीए ने करोड़ों रुपये की हाइटेक मशीनें खरीदकर अपने गोमतीनगर ऑफिस में ही क्‍वॉलिटी कंट्रोल डिपार्टमेंट बनाते हुए बड़े-बड़े दावे किये थे, हालांकि कुछ महीनों बाद ही एलडीए ने अपना लैब बंद कर दिया था, मशीनें कहां गयी इसको भी कोई नहीं बता पा रहा है।

48 लाख लेती है RITES, लेकिन…

वहीं निर्माण कार्यों की खुद से जांच करना बंद करते हुए एलडीए के इंजीनियरों ने राइट्स को हायर किया था। राइट्स फिलहाल एलडीए के सौ करोड़ के निर्माण कार्य की जांच करने के एवज में करीब 48 लाख रुपया लेता है। अब तक राइट्स को अरबों रुपये का भुगतान करने के बाद भी एलडीए ने कभी ये नहीं सार्वजनिक किया है कि राइट्स आज तक निर्माण कार्यों में कितनी गंभीर गलतियां पकड़ी हैं, हालांकि सड़कें धंसने व निर्माण कार्यों में अन्‍य गड़बड़ी मिलने पर संबंधित इंजीनियर व अधिकारी ये कहकर जरूर अपनी जिम्‍मेदारियों से बचने की कोशिश करते हैं कि उन्‍होंने निर्माण की थर्ड पार्टी जांच राइट्स से भी कराई थीं।

किसानों से बात कर दूर करें अड़चन

अनुज सिंह ने आज बैठक में अनंत नगर योजना की समीक्षा करते हुए ग्रिड सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी तरह की बाधा आ रही तो किसानों से वार्ता कर अड़चन दूर किया जाए।

रजिस्‍ट्री करा, दें कब्‍जा

वहीं, अटल नगर आवासीय योजना के संबंध में अधिकारियों ने वीसी को अवगत कराया कि छह टावरों के अंतर्गत 1032 भवनों का निर्माण कराया जा रहा, जिसमें से चार टावरों में 756 भवन बनकर तैयार हो गये हैं। इस पर उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि पहले चरण में जिन भवनों का निर्माण पूरा हो चुका, उनमें आवंटियों के पक्ष में रजिस्ट्री कराकर भवनों का कब्जा दें। इसके अलावा बचे भवनों का काम समय से पूरा कराकर थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिये। उपाध्यक्ष ने गोमती नगर में हाई कोर्ट के पास प्रस्तावित संविधान पार्क के सम्बंध में समीक्षा करते हुए जमीन चिन्हित करने के लिये ई.टी.एस. सर्वे कराने का भी निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- ‘टुकड़ों में टेंडर’ वाले खेल पर LDA VC ने लगाया ब्रेक, लेनी होगी सामान्‍य निविदा की मंजूरी, ये बदलाव भी हुए

बैठक में एलडीए सचिव अतुल कुमार, अपर सचिव सी.पी. त्रिपाठी, मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव अरविंद द्विवेदी, प्रभारी अधिकारी-अर्जन विपिन कुमार शिवहरे समेत सभी अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता व अन्‍य मौजूद रहे।