प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर हमला, न सदन चलने देती है न चर्चा होने देती’

प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर हमला

आरयू वेब टीम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक  में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ना तो सदन हीं चलने दे रही है और ना ही चर्चा में भाग ले रही है। इसके साथ ही  पीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि  कोविड-19 पर बैठक बुलाई गई तो कांग्रेस ने बहिष्कार किया और अन्य दलों को आने से रोका।

इस दौरान बैठक में मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा कि वे आम लोगों को बीच विपक्ष को एक्सपोज करें, खासकर कांग्रेस को। उन्होंने कहा कि आप लोगों को बताएं कि कैसे कांग्रेस पार्टी बैठक में शामिल नहीं होती है और उसका बहिष्कार करती है। इसके साथ ही संसद भी नहीं चलने देती है। कांग्रेस के इस काम को जनता के सामने एक्सपोज करें।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर राहुल का मोदी पर निशाना, “महंगाई का विकास जारी, पीएम की बस मित्रों को जवाबदारी”

मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा, ’16 अगस्त के बाद आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जाएं और सरकार की आठ योजनाओं की जानकारी दें। इसके साथ ही 75 साल जो हो रहा है उसको लेकर और अगले 25 साल के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरा होने के मौके पर दो-दो की टोली में 75 गांव जाएं और वहां 75 घंटे रुके। लोगों के बीच गांव में देश की उपलब्धियां और देश की आजादी समेत तमाम चीजों के बारे में बताएं।  मोदी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का कार्यक्रम सरकारी बनकर ना रह जाए। इस कार्यक्रम में देश के जन-जन की भागीदारी हो।

यह भी पढ़ें- भास्‍कर व भारत समाचार पर छापे के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले, निष्‍पक्ष पत्रकारिता को अपना विरोध मान भाजपा सरकार मीडिया समूहों को करा रही प्रताड़ित