अभी भी नाजुक बनी है कल्‍याण सिंह की स्थिति, हाल जानने PGI पहुंचे मुख्‍यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। लम्‍बे समय से अस्‍पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मंगलवार दोपहर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी उनका हाल चाल जानने पीजीआइ पहुंचे। कल्याण सिंह के किडनी की कार्य शक्ति काफी कम हो गयी है। इस कारण उनकी लगातार डायलिसिस की जा रही। स्वास्थ्य स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। वह लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर हैं।

विशेषज्ञ सलाहकारों द्वारा उनके नैदानिक मापदंडों की बारीकी से निगरानी की जा रही। सीसीएम कार्डियोलॉजी , नेफ्रोलाजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हैं। मुख्यमंत्री ने आज कल्याण सिंह का हाल व उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

मालूम हो कि गंभीर हालत में चार जुलाई को सीसीएम में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ, लेकिन 17 जुलाई को सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया। स्थिति और अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। प्रो धीमन ने बताया कि उनके सभी पैरामीटर की क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें- SGPGI ने जारी की हेल्थ अपडेट, कहा, गंभीर है कल्‍याण सिंह की हालत

सीसीएम कार्डियोलॉजी नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए है। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवारीजन मौजूद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को तीन जुलाई के देर रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने के बाद चार जुलाई की शाम संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट किया गया।

उनको पीजीआइ के सीसीएम (क्रिटिकल केयर मेडिसिन) डिपार्टमेंट के आइसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती किया गया है। कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं।