SGPGI ने जारी की हेल्थ अपडेट, “कहा, गंभीर है कल्‍याण सिंह की हालत”

हेल्थ अपडेट

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अब भी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उनकी सेहत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। पीजीआइ ने शनिवार को हेल्थ बुलेटिन जारी कर इस बारे में बताया। वह क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं।

जीपीजीआइ के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह बीते एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में हैं। उनको पिछली चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की हालत में जीपीजीआइ के आइसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- कल्याण सिंह की बिगड़ी तबीयत, हाल जानने PGI पहुंचे योगी

कल्याण सिंह का 21 जून को ब्लड प्रेशर और शुगर अनियंत्रित हो गया था और उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ थी, जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। यहां करीब 13 दिन उनका इलाज हुआ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें चार जुलाई को देखने आरएमएल अस्पताल भी पहुंचे थे। यहां उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर इसी दिन उन्हें एसजीपीजीआई शिफ्त किया गया।

यह भी पढ़ें- SGPGI में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, अगले 48 घंटे अहम