आप मेयर पद की उम्‍मीदवार होंगी प्रियंका माहेश्वरी, 19 पार्षद प्रत्‍याशियों के नाम भी घोषित

प्रियंका मेहश्‍वरी
प्रेसवार्ता में जानकारी देती अवध जोन की संयोजिका ब्रिज कुमारी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह व अन्य।

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। राजधानी में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है। आज आम आदमी पार्टी ने अपने 19 पार्षद उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी करने के साथ ही मेयर पद के लिए अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया। इसके साथ ही इस बार आप निकाय चुनाव के उम्‍मीदवारों की घोषणा करने वाली सबसे पहली पार्टी बन गई।

आप ने मेयर पद के लिए अपने लखनऊ जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी की पत्नी प्रियंका माहेश्वरी पर भरोसा जताया है। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में अवध जोन की संयोजिका ब्रिज कुमारी सिंह और प्रदेश प्रवक्‍ता सभाजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गौरव माहेश्वरी पिछले दो सालों से नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे। तमाम आरटीआई लगाकर बड़े घोटालों का पर्दाफाश किया और कोर्ट तक नगर निगम के भ्रष्टाचारियों को ले गए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्‍तर प्रदेश निकाय चुनाव में ताल ठोकेगी आप, गिनाएं वादे

ब्रिज कुमार ने उम्‍मीदवारों के चयन के बारे में बताते हुए दावा किया कि अवध जोन की स्क्रीनिंग कमेटी ने मेयर एवं पार्षद उम्मीदवारों के लिए आए हुए आवेदन पत्रों पर विचार किया। जिसके बाद स्क्रीनिंग कमिटी ने मेयर पद के लिए प्रियंका माहेश्वरी के नाम समेत पर्षदों के नाम फाइनल किए हैं।

इनके नाम पर लगाई आप ने मोहर

1- कदम रसूल वार्ड (80)- किश्वर जहां

2- फैजुल्लागंज तृतीय (73)- जितेंद्र सैनी

3- मल्लाही तोला प्रथम (79)- नीता शर्मा

4- फैजुल्लागंज द्वितीय (43)- अभय गुप्ता

5- भारतेंदु हरिश्चन्द वार्ड (65)- करिश्मा हुसैन

6- इस्माइलगंज द्वितीय (53)- ओम प्रकाश सिंह यादव

7- कॉल्विन कॉलेज निशातगंज (40)- पूनम गुप्ता

8- बेगम हजरत महल बजरंग बली वार्ड (98)- मो इम्तियाज खान

9- बाबू जगजीवन राम वार्ड (57)- आशुतोष चंद्रा

10- गोलागंज पीरजलील वार्ड (78)- कमर हुसैन

11- शारदा नगर द्वितीय (11)- महेश कुमार

12- हिन्द नगर (28)- सुखविंदर कौर

13- शारदा नगर प्रथम (6)- विपिन मौर्या

14- गुरुनानक नगर (19)- सुनीता शर्मा

15- रामजी लाल नगर (29)- राजेश सक्सेना

16- भवानीगंज (107)- शशिकांत कुशवाह

17- कश्मीरी मोहल्ला (103 – मो. सनी

18- अम्बरगंज (97)- हिना परवीन

19- राजा राम मोहन राय (33)- कृपा निधन

यह भी पढ़ें- नगर निगम चुनाव EVM से ही कराना चाहता है आयोग