एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कार का हुआ एक्सिडेंट, अस्पताल में भर्ती

आरयू वेब टीम। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का खोपोली में रोड एक्सिडेंट हो गया है। जिसके बाद अभिनेत्री को मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मलाइका की हालत प्राथमिक उपचार के बाद दुरूस्त बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना के मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई, ताकि इस बात का पता चल सकें कि आखिर दुर्घटना की वजह क्या रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी ताकि दुर्घटना की वजह जाहिर हो सकें।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई-पूणे एक्सप्रेस से 38 किमी दूर यह एक्सीडेंट हुआ है। यह जगह दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील मानी जाती है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, तीनों ही वाहन आपस में टकरा गए थे, जो कि बाद में इस दुर्घटना की वजह बनें। इन तीन कारों में से दो कारें पर्यटक की बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई शबाना आजमी की कार, भर्ती, बाल-बाल बचे जावेद अख्तर

मलाइका फैशन शो अटेंड करने गई थीं। जहां रास्ते में यह हादसा हो गया। अपने साथ हुए दुर्घटना की जानकारी अभिनेत्री ने इस्टाग्रांम अकाउंट पर साझा की है। राहत की बात ये रही कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। उन्हें मुंबई के अपोले अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री की आंखों में चोटें आईं हैं। कथित तौर पर अभिनेत्री तीनों कारों के बीच अपनी कार का संतुलन खो बैठी थीं। जिसके परिणामस्वरूप यह हादसा हो गया। वहीं, पुलिस की तरफ से जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं।

उधर, सोशल मीडिया पर जैसे ही लोगों को अभिनेत्री के एक्सीडेंट की जानकारी लगी तो सभी ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। तो वहीं कई लोगों ने इस बात को लेकन राहत जताई है कि अभिनेत्री को गंभीर चोटें नहीं आईं हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क दुर्घटना में मौत