कांग्रेस नेता अधीर रंजन का विवादित बयान, PM मोदी-गृहमंत्री को कहा घुसपैठिया

अधीर रंजन चौधरी
अधीर रंजन चौधरी। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया है। चौधरी ने पीएम मोदी और अमित शाह को घुसपैठिए कहा है। अधीर रंचन चौधरी ने कहा, ‘एनआरसी नाम लेकर एक ऐसा माहौल पैदा हो गया कि जो हमारे देश के वास्तविक नागरिक हैं वे भी सोचने लगे हैं कि हमारा क्या होगा।

यह भी पढ़ें- MHRD की रिपोर्ट पर बोलीं प्रियंका, भाजपा सरकार की नाक के नीचे हो रहा भ्रष्‍टाचार, प्रज्ञा के विवादित बयान पर भी PM से पूछा सवाल

उन्‍होंने कहा आम जन सारे कागजात लेकर नहीं बैठे रहते, गरीब, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के लोगों को रोटी की चिंता रहती है, कागजात के बारे में सोचने का उनके पास समय नहीं है।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ”वो दिखाना चाहते हैं कि मुसलमान को भगाएंगे। मुसलमान अगर इस देश का नागरिक है तो भागेगा क्यों, हिंदुस्तान सबके लिए है हिंदु के लिए है, मुसलमान के लिए है, लेकिन वो दिखाना चाहते हैं कि हम हिंदुओं को यहां रहने देना चाहते हैं, मुसलमानों को भगा देंगे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा जम्‍मू–कश्‍मीर को चाहिए आजादी

वहीं चौधरी ने कहा, ‘यह हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? सबका अधिकार समान है, मैं तो यह कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी खुद घुसपैठिए हैं। घर आपका गुजरात, आ गए दिल्ली, आप तो खुद माइग्रेंट हैं। कानूनी और गैरकानूनी बाद में देखा जाएगा।’

यह भी पढ़ें- ताजमहल पर सोम के विवादित बयान को कांग्रेस ने बताया भारतीय संस्कृति और धरोहरों पर कुठाराघात