अगला विधानसभा चुनाव जब भी होगा बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय: रविशंकर प्रसाद

हर घर अन्न भी है जुमला 

आरयू वेब टीम। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। रविशंकर प्रसाद पार्टी द्वारा बताया गया कि अब तक 115 भाजपा कायकर्ता बंगाल में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए हैं, जिसमें पुलिस द्वारा कोई प्रमाणिक कार्रवाई नहीं हुई।

आज के मार्च में लगभग एक लाख लोग थे। हमारे तकरीबन 1500 कार्यकर्ता इसमें घायल हुए हैं। भाजपा इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भर्त्सना करती है। हम बहुत ही विनम्रता से ये कहना चाहते हैं ममता जी और टीएमसी को कि अगर आपको लगता है कि लाठी से और पुलिसिया दमन से आप भाजपा के विस्तार को बंगाल में रोक लेंगी तो आप इसमें सफल नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें- अल-कायदा मॉड्यूल को लेकर NIA की केरल व पश्चिम बंगाल में छापेमारी, नौ आंतकी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र जैसी कोई चीज नहीं है। वहां की जनता भी बदलाव चाहती है। कानून मंत्री ने बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज करने का विरोध किया। बंगाल की जमीनी हकीकत ये बताती है कि अगला विधानसभा का चुनाव जब भी होगा, तो भाजपा की सरकार बंगाल में बनना तय है।

बंगाल के लोगों को हम आश्‍वस्त करना चाहते हैं कि बंगाल में बदलाव के लिए भाजपा सतत् तैयार रहेगी। जनता की परेशानियों पर शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक आवाज उठाती रहेगी।

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी के बयान पर BJP नेता रविशंकर का पलटवार, हमें न सिखाएं राजधर्म