देहांत के एक माह बाद हर विधानसभा में काव्‍यांजलि का आयोजन कर BJP करेगी अटल जी को याद, इन महापुरुषों के बर्थ-डे को भी बनाया जाएगा खास

भाजपा की तैयारी
बैठक करते महेंद्र पाण्डेय, सुनील बंसल व अन्य पदाधिकारी।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेजी देना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को भाजपा को जोड़ने और उत्‍तर प्रदेश में मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मुख्‍यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक आयोजित की गयी।

महेंद्र नाथ पाण्डेय ने बैठक के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को बूथ व मंडल स्तर तक मजबूत करते हुए क्या-क्या कार्यक्रम व संगठनात्मक कार्य करने हैं इस पर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गयी। इसके अलावा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भी पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर योजना बनायी गयी।

यह भी पढ़ें- जानें सर्वदलीय सभा में अटल जी को श्रद्धांजलि देकर क्‍या बोले, राज्‍यपाल, गृहमंत्री, योगी, मुलायम सिंह, राजबब्‍बर सहित ये दिग्‍गज

साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी महान कवि थे। उनको दिवंगत हुए 16 सितंबर को एक महीना पूरा हो जाएगा। उस दिन अटल जी की याद में उत्‍तर प्रदेश की हर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता काव्यांजलि का आयोजन कर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

वहीं मोदी और योगी सरकार द्वारा जनहित में शुरू की गयी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जनता को भाजपा से जोड़ने के लिए प्‍लॉन बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा समाजसेवा की भावना से भी काम करेगी। इसके लिए वो अगामी 15 सितंबर से दो अक्टूबर (गांधी जयंती) तक स्वच्छता अभियान चलाएगी।

यह भी पढ़ें- भाजपा का अखिलेश से बड़ा सवाल, पिता और चाचा से हो गया खतरा तो विपक्षी दलों से कैसे कर पाएंगे गठबंधन

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह का विशेष अभियान पार्टी द्वारा चलाया जायेगा। जिसमें गांव और शहरों की मलिन बस्तियों में गरीबों के लिए मेडिकल कैंप लगवाने के अलावा अन्य तरह से भाजपा जनता की सेवा करेगी। जबकि देश को एकता की सूत्र में बांधने वाले लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ का भी भाजपा आयोजन करेगी।

सर्जिकल स्‍ट्राइक को शौर्य दिवस के जरिए किया जाएगा याद

वहीं सर्जिकल स्‍ट्राइक वाले दिन यानि 29 सितंबर को भाजपा शौर्य दिवस के रूप में मानएगी। प्रदेश अध्‍यक्ष ने तर्क देते हुए मीडिया से आगे कहा कि भारत सर्जिकल स्‍ट्राइक के जरिए अमेरिका और इजराइल के बाद दुनिया में अपना एक बड़ा स्थान बनाया था। इसके लिए भी बीजेपी विभिन्न वर्गों व संस्थाओं से आग्रह करेंगे कि वह शौर्य दिवस का आयोजन कर सेना का मनोबल बढ़ाए।

यह भी पढ़ें- 77 दिनों से धरना दे रहे किसानों की मांगों के लिए एलडीए पहुंचे भाजपा सांसद, जानें क्‍या हुई बात

बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत भाजपा के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहें।