गोडसे को देशभक्‍त बताना प्रज्ञा ठाकुर को पड़ा भारी, रक्षा मंत्रालय की कमिटी से निकालीं गयीं बाहर

रक्षा मंत्रालय
साध्वी प्रज्ञा। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आज उनका विवादित बयान भारी पड़ गया। उनके लोकसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्‍त बताने के बाद बुरी तरह विपक्ष के सवालों से घिरीमोदी सरकार को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर कार्रवाई करनी पड़ी।

इसके फलस्‍वरूप गुरुवार को सरकार ने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की समिति से हटा दिया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से निकालने के साथ ही सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी नहीं आने का फरमान सुनाया है।

यह भी पढ़ें- अब संसद मे BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को बताया देशभक्‍त, मचा हंगामा

वहीं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्‍त’ बताने के संदर्भ में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि संसद में कल उनका बयान निंदनीय है। बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में जगह दी गई थी। इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे है।

यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में शामिल हुई प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस ने फैसले को बताया दुर्भाग्‍यपूर्ण

गौरतलब है कि ये कोई पहला मौका नहीं था जब सांसद प्रज्ञा ने महात्‍मा गांधी के हत्‍यारे को देशभक्‍त बताया है। इससे पहले भी वो ऐसा बयान दे चुकीं हैं। इतना ही नहीं प्रज्ञा हमेश से ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहीं हैं और सांसद की अहम जिम्‍मेदारी मिलने के बाद भी उनके वि‍वादित बयानों का सिलसिला जारी रहा।

यह भी पढ़ें- शौचालय व नाली वाले बयान पर BJP ने साध्वी प्रज्ञा को लगाई फटकार, आगे ध्यान रखने की दी चेतावनी