योगी सरकार के विकास की राजनीत बरदाशत नहीं कर पा रहें अखिलेश: भाजपा

विकास की राजनीत

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। योगी सरकार की ओर से अयोध्‍या में मनाई गई भव्य दिवाली के बाद उठ रहे विवाद पर आज भाजपा ने निशाना साधा है। बीजेपी ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सैफई को संपूर्ण उत्तर प्रदेश और सैफई उत्सव को भारत की संस्कृति समझने वालों को अयोध्या, काशी, मथुरा और चित्रकूट के महत्व और वहां से भारतवासियों सी जुड़ी भावनाओं से क्या मतलब।

य‍ह भी पढ़ें- पुलिस स्‍मृति दिवस पर योगी की घोषणा, शहीदों के परिवारवालों को मिलेगी दुगनी सहायता राशि

भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता मनीष शुक्ला ने एक बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि सपा शासन में प्रदेशवासियों ने तुष्टिकरण एवं अपराध की राजनीति को देखा है। योगी सरकार की विकास की राजनीति को अखिलेश यादव बरदाशत नही कर पा रहे है। प्रदेश सरकार के छह महीने के विकास कार्यों में ही उत्‍तर प्रदेश में काफी बदलावा नजर आने लगा है।

यह भी पढ़ें- भाजपा का हमला फैमिली ड्रॉमा छोड़कर समाज सेवा में लग जाए सपा

उन्‍होंने कहा कि अयोध्या, काशी मथुरा, चित्रकूट हमारे आस्था के ही केंद्र नहीं बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति के स्रोत भी हैं। इनका विकास केवल धर्म, संस्कृति सभ्यता का विकास नहीं बल्कि पर्यटन का विकास है। जिससे प्रदेश की जनता के आर्थिक हित भी पूरे होंगे।

य‍ह भी पढ़ें- पुष्‍पक विमान से आए भगवान राम, योगी ने की आरती

अपराधियों और भ्रष्‍टाचारियों पर हो रही कड़ी कार्रवाई

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मनीष शुक्‍ला ने दावा किया किसानों के कर्ज माफ हुए है, गन्ना किसानों का 95 प्रतिशत भुगतान हो गया है, गेंहूं की रिकार्ड खरीद हुई है, धान क्रय का बड़ा लक्ष्य रखा गया है, बीपीएल परिवारों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है। बिजली आपूर्पि को और सही करने के लिए ट्रांसफार्मर अपग्रेड किए जा रहे है, 88 हजार किलोमीटर सड़क गड्डामुक्‍त की गई। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, 22 दुर्दांत अपराधी पुलिस के साथ मुठभेंड में मारे गए हैं। इसके साथ ही भ्रष्‍टाचार और भ्रष्‍टाचारियों पर भी कड़ा प्रहार किया जा रहा है।

य‍ह भी पढ़ें- 133 करोड़ की परियोजनाओं का दिवाली गिफ्ट देकर बोले योगी, अयोध्या ने पढ़ाया दुनिया को मानवता का पाठ