भाजपा लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बदल पाएगी इतिहास: अखिलेश

लाल बिहारी यादव
अखिलेश यादव। (फाइल फोटो)।

आरयू वेब टीम।

मेरठ में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि ताजमहल एक ऐसी धरोहर है जो पूरी दुनिया में भारत की पहचान है और पर्यटन के हिसाब से सबसे अधिक राजस्व देने वाली धरोहर है। भाजपा के लोग कितनी कोशिश कर लें इतिहास बदलने की लेकिन बदल नहीं पाएंगे।

वह इतने पर ही नहीं रुके उन्‍होंने आगे कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन वाली सरकार चल रही है। बीजेपी ताजमहल व अन्‍य मुद्दों को लाकर असल मुद्दों से लोगों का ध्‍यान भटका रही है।

यह भी पढ़ें- ताजमहल को लेकर संगीत सोम के विवादित बोल पर अब सपा की इस नेत्री ने दिया तगड़ा जवाब

वहीं गठबंधन पर सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि निकाय चुनाव फिलहाल अकेले लड़ेंगे। अभी किसी से कोई गठबंधन की बातचीत नहीं हो रही है। इसके साथ ही गुजरात चुनाव पर बोले कि भाजपा की हालत खराब है।

य‍ह भी पढ़ें- दिवाली पर एक साथ आए मुलायम, अखिलेश और शिवपाल, समर्थकों की खुशी हुई दुगनी

कांग्रेस अगर गठबंधन करेगी तो सपा धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के लिए तैयार है। जरूरत पड़े तो कांग्रेस के साथ प्रचार से भी पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही अयोध्या में मंदिर को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि सब कुछ देश का कानून तय करेगा।

यह भी पढ़ें- ताजमहल पर सोम के विवादित बयान को कांग्रेस ने बताया भारतीय संस्कृति और धरोहरों पर कुठाराघात

वहीं अखिलेश ने केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश तबाह हो गया है। विकास रुक गया है। व्यापारी, किसान सभी परेशान हैं। भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है। कर्जमाफी का वादा भी पूरा नहीं हुआ। उन्‍होंने सवाल करते हुए कहा कि सरकार बताए की शिक्षामित्रों और बेरोजगारों के लिए क्या किया, किसानों का कितना कर्ज माफ हुआ।

यह भी पढ़ें- ताजमहल विवाद पर AIMIM ने कहा कभी आगरा न आएं योगी