अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, BJP कार्यालय से तय होते हैं बसपा प्रत्याशी

बाहुबलियों की लिस्ट
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा और बसपा पर बड़ा आरोप लगाया है। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से तय होते हैं। वह जीतने के लिए तय नहीं होते वह इसलिए तय होते हैं कि समाजवादी पार्टी आगे न बढ़ जाए।

दरअसल अखिलेश यादव सीतापुर जिले के दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंनें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र सिंह वर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग सरकार बनाते बनाते रह गए। अगर हिसाब किताब लगाएं हम तो बताओ कितने वोटों से हारे, अगर समाजवादी पार्टी  को 3.50 लाख ज्यादा वोट मिल गया होता तो आज बीजेपी की नहीं समाजवादी पार्टी की सरकार होती।

यह भी पढ़ें- बुलडोजर से डराना भाजपा का एजेंडा, इन्हीं कुनीतियों के चलते समाज का हर वर्ग परेशान: अखिलेश यादव

इसके साथ ही अखिलेश ने देश भर में ईडी के छापों पर भी प्रतिक्रिया दी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि “ईडी, सीबीआइ, इनकम टैक्स का किस पर छापा पड़ रहा है, जो विपक्षी पार्टियां आज मजबूती से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़ी हैं।

वो दल जो बीजेपी से मुकाबला कर रहे हैं उनके नेताओं पर, उनके परिवार के लोगों पर आरोप लगाया जा रहा। अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के रास्ते से भटक गई है।

यह भी पढ़ें- सदन में बोले अखिलेश, मिट्टी में मिलाने का दावा करने वाले मुख्‍यमंत्री पहले दें जनता को माफियाओं की लिस्‍ट